दहेज के लिये प्रेग्नेंट सीमा को पीटा, मामला दर्ज

खनियाधाना। जिले के खनियाधाना के बामौरकला थाना क्षैत्र के ग्राम नयागांव में निबासरत एक परिबार ने दहेज के लिये अपनी प्रेग्रेंट पत्नि को घर से बाहर कर दिया। इस बात की शिकायत महिला ने बामौरकलां थाना क्षेत्र में की जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार सीमा पत्नि लाखनसिंह लोधी उम्र 23 वर्ष निवासी मुहारीकलां थाना खनियाधाना की शादी 2011 में नयागांव निवासी लाखनसिंह के साथ बड़ी धूमधाम से हुई। शादी के बाद से सब ठीक रहा। पिछले दो साल से दहेज लोभी पति अपनी मां कुसुमाबाई के साथ मिलकर महिला को दहेज में एक लाख रूपये नगद और बाईक लाने के लिये प्रताणित करने लगे।

जब महिला ने दहेज लाने में असमर्थता दिखाई तो आरोपीयों ने महिला के साथ मारपीट कर दी। इस बात की शिकायत दो माह पहले महिला प्रकोष्ठ में की जहॉ महिला सेल ने दोनो को बुलाकर राजीनामा करबा दिया था। उसके बाद से सास कुसुमा और पति लाखन महिला को फिर परेशान करने लगे। 

तब बेचारी प्रेग्नेंट महिला ने उक्त बात की शिकायत बामौरकलां थाने में की। जहॉ पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ धारा 498ए ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!