शिवपुरी। डेंगू से पीडि़त पोहरी के पूर्व बीएमओ डॉ. आरके शर्मा ने शुक्रवार को दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया शिवपुरी के कृष्णपुरम में रहने वाले सेवानिवृत्त बीएमओ डॉ. आरके शर्मा अपने परिवार के साथ निवास करते हैं और वर्तमान में गुना जिले के याना स्थित साक्षी कॉलेज में सेवाएं दे रहे थे।
बताया जा रहा है कि डॉ.शर्मा को ह ते भर पहले शिवपुरी में ही बुखार आया था, जिसके बाद उन्होंने सीबीसी जांच कराई तो प्लेटलेट्स कम आईए जिसके बाद उन्होंने ग्वालियर में जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई और प्लेटलेट्स महज 20 हजार रह गए और उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।
पिछले साल प्रदेश में सबसे ज्यादा डेंगू के मामले शिवपुरी जिले में सामने आए थे तो इस बार भी जिले में डेंगू का दंश लगातार बड़ रहा है और इससे पहले झिरी व अछरौनी में भी डेंगू के दो मरीज सामने आ चुके हैं