कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के इंदार थाना क्षेत्र में पीर बाबा के मेेले में गई एक युवती को दो युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गये। इस बात की शिकायत युवती के परिजनों ने इंदार थाने में दर्ज कराई। जहॉ पुलिस ने मामला दर्ज कर बिवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार रोजी पुत्री साहिद खांन उम्र 17 वर्ष को देहरदा तिराहे से धर्मेंद्र यादव और विक्की कोली बहला फुसलाकर अपनी बाईक पर अपहरण करके ले गये। इस बात की शिकायत युवती के चाचा ने इंदार थाने में दर्ज कराई जहॉ पुलिस ने धारा 363,366क, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि युवती की उम्र 17 साल है लेकिन युवती की शादी नाबालिग अवस्था में ही कर दी। पुलिस ने नियमानुसार इस मामले में अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस अभी युवती के मार्कशीट के आने का इंतजार कर रही है अगर युवती नाबालिक है तो नाबालिक की शादी करने के मामले में मायके पक्ष के लोगो पर मामला दर्ज हो सकता है। फिलहाल पुलिस ने अपहरण के मामले की जांच में जुट गई है।