कोलारस में मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी, 1 दर्जन घायल

Updesh Awasthee
कोलारस। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम भड़ौता के निकट एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गए जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस घटना के बाद आदिवासीयों में चींख पुकार मच गई। घायलों को इलाज के लिये चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह ग्राम पंचायत भड़ोता के अंतर्गत ग्राम हरिपुर से आदिवासी महिंद्रा ट्रेक्टर से मजदूरी के लिए रामपुर आ रहे थे। तभी ट्रेक्टर चालक ने तेजी और लापरवाही से ट्रेक्टर चलाते हुए ट्रेक्टर सडक़ से नीचे उतार दिया। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गये।

इय घटना में ट्रॉली मेंं सवार एक दर्जन से ज्यादा आदिवासी महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। इस घटना के बाद  चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और ग्रामीणो ने ट्रॉली के नीचे दवे लोगो को काफी मसक्कत के बाद निकाल।

इस घटना की जानकारी मिलते ही कोलारस पुलिस और 100 डॉयल मौके पर पहुँच गई और 7 लोगों को कोलारस स्वास्थ केंद्र भर्ती कराया गया। जबकि अन्य गंभीर घायलो को ट्रेक्टर चालक खुद निजी अस्पताल लेकर पहुँच गया। बताया जा रहा है कि जिस समय हादसा घटित हुआ ट्रेक्टर चालक नशे की हालत में था जिससे ये हादसा हुआ पुलिस ने मामला संज्ञान में लेकर जाँच शुरू कर दी है।

घायल हुए लोगो मैं जगदीश पुत्र रघुवर आदिवासी, प्रियंका पत्नी लल्लू, विजय पुत्र ललुआ आदिवासी,संजू पुत्र करन आदिवासी,सुमन पत्नी करन आदिवासी, टोनी पुत्र करन आदिवासी, निशा पुत्री करन आदिवासी, रीना पत्नी राजेश आदिवासी, प्रियंका पुत्री ललुआ आदिवासी और जयंती पुत्री जनवेद आदिवासी घायल हो गए। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!