यह खबर अपनी पत्नियों को जरूर पढ़ाएं: कैसे गायब होते है गहने

शिवपुरी। जिले के देहात थाना क्षेत्र के गोविंद नगर पुरानी शिवपुरी में अपने घर में कपडे धो रही एक महिला को ठग गुमराह करके जेवर उड़ा ले गये। उक्त बात की शिकायत महिला ने देहात थाने में की पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

जानकारी के अनुसार विमला पत्नि हीरालाल जाटव उम्र 35 वर्ष अपने घर में कपड़े धो रही थी। तभी एक युवक आया और पोलिसी का प्रलोभन देने लगा। उसके बाद युवक ने ज्वेलरी का बीमा कराने की कहा तो महिला अपने घर में रखी ज्वेलरी लेकर आ गई। 

उक्त व्यक्ति ने ज्वेलरी को देखकर कहा कि आपकी ज्वेलरी तो पुरानी हो गई है आप ज्वेलरी का बीमा करा लो। बीमा में आपको आपकी ज्वेलरी के बदले नई ज्वेलरी मिल जायेगी। महिला उक्त ठग की बातों में आ गई। इस घटना के बाद युवक ने महिला को तैयार होकर बैंक चलने को कहा। महिला तैयार होने के लिये अंदर गई तो तब तक आरोपी ज्वेलरी को लेकर मौके से फरार हो गया।

इस बात की शिकायत महिला हीरालाल जाटव उम्र 35 वर्ष निवासी गोविंद नगर पुरानी शिवपुरी की रिपोर्ट पर अज्ञात ठग के खिलाफ धारा 420 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!