मिलिए बिजनेस मंकी से: शिवपुरी में बेच रहा है पानी-पूरी

शिवपुरी। शहर मेें बैसे तो पिछले कुछ दिनों से एक उत्पाती बंदर ने शहर में उत्पात मचा रखा है। कभी स्कूल में उत्पात मचाता है तो कभी कॉलानीयों में पहुॅचकर भगदड़ मचा देता है। अभी हाल ही में यह बंदर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर परेड़ ग्राउड में पहुॅच गया है।

बीति शाम तो उक्त आतंकी बंदर शहर के माधव चौक पर स्थिति एक पानी पुरी के स्टाल पर पहुॅच गया और इस स्टाल पर अपना कब्जा कर लिया। जब स्टालवाले और मौजूद लोगो ने उसे भागने का प्रयास किया तो बन्दर ने उल्टा उन्हें ही डरा कर भगा दिया। भरपेट खाने के बाद ही ये बन्दर वहां से गया। इसे देखने के लिए काफी भीड़ वहां जमा हो गई थी।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!