शिवपुरी में कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़

शिवपुरी। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के फिजीकल चौकी क्षेत्र के ठकुरपुरा में कोचिंग जा रही एक युवती के साथ एक मनचले ने छेड़छाड़ कर दी। उक्त बात की शिकायत युवती फिजीकल चौकी में की जहॉ पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दीप्ती पुत्री राजाराम यादव परिवर्तित नाम उम्र्र 18 वर्ष निवासी ठकुरपुरा अपने घर से कोचिंग जा रही थी। तभी मनचला शैलू शर्मा रास्ते में आ गया और युवती को अपने साथ चलने की बोलने लगा। जब युवती ने बिरोध किया तो आरोपी ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने फरियादी छात्रा की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ धारा 456,323,354 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!