अंवेडकर पार्क में दबंग ने किया कब्जा

Updesh Awasthee
कोलारस। वार्ड नंबर 9 में बने भारत के संविधान निर्माण में महत्वपूर्ण जि मेदारी निभाने वाले देश के एवं दुनिया के लिए मिशाल डॉ. भीमराव अंबेडकर जैसी महान हस्ती के नाम पर कोलारस के वार्ड नं. 9 में बने पार्क के कुछ हिस्से पर एक दबंग ने अपनी दबंगई दिखाते हुए कब्जा कर लिया। 

जिसकी शिकायत लोगों ने कई बार अधिकारियो से की लेकिन दबंग के सामने किसी की दबंगई नही चली नगर परिसद द्वारा इसी पार्क में नागरिको की सुविधा के लिए निशुल्क विवाह घर बनाया गया है। जिसके पास ही दबंग ने कब्जा कर लिया है वार्ड नंबर 9 की पूर्व पार्षद ने हमारे प्रतिनिधी से बात करते हुए बताया की डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क जिसका सर्वे नंबर 124 है जो 343 कदिम में स्थित है। 

जिसमें पिछले दो दशक से अ बेडकर प्रतिमा स्थापित है लेकिन कुछ प्रतिमा पार्क में श्रीलाल जाटव पुत्र नक्टूराम जाटव, प्रेम जाटव पुत्र नक्टूराम जाटव, विमला पति श्रीलाल जाटव द्वारा अतिक्रमण कर लिया है। अतिक्रमण हटाने के लिए भूतपूर्व पार्षद पुन्नाराम जाटव द्वारा भी नगर परिषद में आवेदन दिया गया था। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है। अतिक्रमणकारी कोलारस के स्थाई निवासी है। 

जिनके पास 3 पक्के मकान सहित खेती, टे्रक्टर के मालिक है फिर भी अंबेडकर पार्क में कब्जा जमाए हुए है। कई बार समाजिक लोग भी पार्क से अतिक्रमण हटाने को कह चुके है। लेकिन कब्जेधारी कब्जा हटाने को राजी नही है। पार्क से अतिक्रमण हटाने के लिए 30.08.2016 को अवैध कब्जे को लेकर शिकायत वार्ड नं. 9 की पूर्व पार्षद  रामकली जाटव ने कोलारस एसडीएम को लिखित आवेदन देकर की जिसके बाद अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई।

इनका कहना है: 
अभी मामला मेरे संज्ञान में नही लेकिन जल्द से जल्द दिखवाकर कार्यवाही की जाएगी।
सौरभ गौड़ 
सीएमओ नगर पंचायत कोलारस
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!