शिक्षक दिवस: स्कूली छात्रों ने बायपास से स्कूल तक के रास्ते को किया साफ

शिवपुरी। मनियर में स्थित मदर टेरेसा स्कूल के छात्रों ने कल शिक्षक दिवस पर ऐसा काम किया जो लोगों के लिए नजीर बन गया। स्कूली छात्रों ने वायपास से स्कूल तक के खराब रास्ते को प्रशासन द्वारा दुरूस्त और साफ सफाई न कराए जाने के बाद स्वयं ही श्रमदान कर एक कि.मी. तक के रास्ते को मिट्टी डालकर भर दिया। 

वहीं सडक़ पर झाडूं लगाकर कचरा साफ किया। स्कूली छात्रों के साथ स्कूल के संचालक गजेन्द्र शिवहरे और उनका स्टाफ ने उक्त काम में सहयोग प्रदान किया। स्वच्छता अभियान के पूर्व स्कूल प्रांगण में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

जिसमें देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण की और देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत उक्त सफाई कार्य स्कूल प्रांगण से वायपास रोड़ तक किया गया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!