शिवपुरी। विद्यार्थियों में विज्ञान शिक्षा के प्रति रूचि एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग द्वारा इस्पायर अवार्ड योजना के तहत आज शा.उ.मा.वि.क्र.-1 एवं क्र.-2 शिवपुरी में जिला स्तरीय इस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का शुभारंभ पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रहलाद भारती के मुख्य आतिथ्य में किया।
विधायक प्रहलाद भारती ने आयोजित प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं द्वारा तैयार किए गए 612 विज्ञान के मॉडलो का विभिन्न कक्षो में जाकर अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से जानकारी हासिल की और मॉडलो की सराहना की।
इस मौके पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य श्री अशोक श्रीवास्तव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 के प्राचार्य श्री ए.के.रोहित, शिक्षा विभाग के योजना अधिकारी यू.एस.गुप्ता, प्रो.गजेन्द्र सक्सेना आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
विधायक भारती ने जिला स्तरीय इस्पायर अवार्ड विज्ञान प्रदर्शनी का फीता काटकर शुभारंभ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनियों के माध्यम से छात्र-छात्राए द्वारा तैयार किए गए विज्ञान के मॉडलो से अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा। श्री भारती ने कहा कि शिवपुरी जिले में प्रतिभाओ की कोई कमी नही है।
जिले के युवाओं ने विज्ञान के साथ-साथ न्यायिक सेवा एवं कृषि के क्षेत्र में भी प्रदेश एवं देश में शिवपुरी जिले का नाम रोशन किया है। आवश्यकता इस बात की है कि छात्र-छात्राओं को सही मार्गदर्शन देकर उनकी सोच को विकसित करने के प्रयास किए जाए। श्री भारती ने विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में दैनिक जीवन से संबंधित समस्याओं के निराकरण हेतु जो मॉडल प्रदर्शित किए गए है वे उपयोगी सिद्ध होगे।
तैयार किए गए मॉडलो के लिए छात्र-छात्राओं के साथ विज्ञान के शिक्षक भी बधाई के पात्र है। कार्यक्रम संचालन वरिष्ठ अध्यापक श्री राकेश कुलश्रेष्ठ ने और प्रदर्शनी के नोडल अधिकारी के रूप में सभी के प्रति आभार श्री महेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के विज्ञान के शिक्षक-शिक्षिकाए एवं छात्र-छात्राए उपस्थित थे। छात्र-छात्राओं द्वारा मु य रूप से भूकंप संकेतक यंत्र, स्वच्छ ग्रामीण भारत, स्मार्ट सिटी, कचरा प्रबंधन, धूंआ संकेतक, जैविक खेती आदि मॉडलो के माध्यम से प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शनी 8 सित बर तक रहेगी।