बड़ी खबर: आदिमजाति कल्याण विभाग का अधीक्षक रिश्वत लेते दबोचा

Updesh Awasthee
खनियाधाना। जिले के खनियाधाना में पदस्थ आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास के अधीक्षक को 2000 रूपए की रिश्बत लेते हुए ग्वालियर से आई हुई लोकायुक्त की टीम ने रँगे हाथो पकड लिया। लोकायुक्त की टीम ने आरोपी को गिर तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास के बाबू और प्रभारी अधीक्षक घनश्याम शाक्य ने एक एफडी को कैश कराने के लिए लगने वाली टीप के एवज में पांच हजार रूपए की मांग की थी। जिसमे तीन हजार रूपये पहले दिए जा चुके थे और बाकी 2 हजार बाद में देने की बात हुई। इसी बीच फरियादी प्रभुदयाल जाटव ने लोकायुक्त की टीम से शिकायत कर दी। लोकायुक्त ने पहले टेप भेज कर रिकॉर्डिंग करबाई इसके बाद दो हजार रूपए पाउडर लगा कर दिए जिन्हें लेते हुए टीम ने रँगे हाथो पकड़ लिया। 

फरियादी प्रभुदयाल जाटव ने बताया कि करीब 2 बर्ष पहले हरिजन एक्ट में जीतने के बाद मुझे शासन द्वारा साठ हजार रूपये की सहायता राशि मिली थी। पहले साठ हजार का चेक लाने के लिए भी अधीक्षक द्वारा दो हजार रूपये लिये गये थे। इसके बाद दस हजार रूपए फरियादी को नगद मिले बाकी पैसे की एफडी बैंक में करबा दी।

घर में पैसे की कमी के चलते प्रभुदयाल ने एफडी तुड़बाने के लिए लगने बाली टीप के लिए बाबू घनश्याम शाक्य से कहा तो उन्होंने 2 हजार रूपए मांगे तो फरियादी ने पैसे देने से इेंकार किया तो बाबू ने टीप लगाने से मना कर दिया। तब फरियादी ने उक्त बात की शिकायत लोकायुक्त बिभाग में की

बताया गया है कि गिर तारी के बाद बाबू को मौके पर ही जमानत देकर छोड़ दिया। वही टीम ने हाथ धुलाए तो हाथ रँगे हुए थे। पहले तो बाबू ने पैसे हाथ में ले लिए मगर पैसे हाथ में लेते ही वह भांप गया। उसने पैसे टेबल पर फेंक दिए और हाथ पोछने लगा ग्वालियर की टीम में टीआई शेलेन्द्र गोबिल,टीआई शैलजा गुप्ता, टीआई राजीव गुप्ता,आरक्षक महेश सिंह,राकेश शर्मा,अमर सिंह गिल,बलवीर सिंह यादव सहित खनियाधाना की पुलिस मौजूद रही।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!