शिवपुरी। भारत में प्राचीन काल से ही गुरू सम्मान की परंपरा रही है विद्यार्थी जीवन से जो हम लक्ष्य बनाकर लगन ईमानदारी से परिश्रम करते है तो लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। जिस तरह अर्जुन को जो लक्ष्य चिडिय़ा की ऑख ही दिखाई दे रही थी। उसी तरह से विद्यार्थियों को भी अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए।
रेडिऐन्ट ग्रुप द्वारा आयोजित शिक्षक स मान समारोह दिवस में बतौर मुख्य अतिथि सीआरपीएफ-सीआईएटी के कमांडेंट जगदीश प्रसाद बलाई ने व्यक्त किये। कार्यक्रम के आरंभ में सरस्वती पूजन व वंदन अतिथिगण व छात्रों द्वारा किया गया। साथ ही डा. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का आरंभ हुआ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि यादवेन्द्र सिंह जी ने शिक्षक दिवस पर प्रकाश डालते हुए बताया कि शिक्षक से सही मार्गदर्शन प्राप्त कर अपने सपनों को पूरा कर सकते हैं। विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डा.शैलेन्द्र गुप्ता ने कहा कि शिक्षक दिवस पर हम डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी को याद करते हुए शिक्षकों का स मान करते है उन्होने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलने की शिक्षा दी।
इस अवसर पर विद्यार्थी कीर्ती जैन, रविन्द्र गोस्वामी एवं शान अहमद खान ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के लिए रेडिऐन्ट ग्रुप की ओर से बकार अहमद को शिक्षक स मान सेे स मानित किया गया। शिक्षक स मान से स मानित शिक्षक बकार अहमद ने कहा कि नई तकनीक और सकारात्मक सोच के साथ हम जीवन में अध्ययन करेगें तो सफलता प्राप्त होगी।
रेडिऐन्ट ग्रुप की ओर से रेडिऐन्ट इंस्टीट्यूट के शिक्षक गौरव अग्रवाल को क प्यूटर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट शिक्षण व इनोवेशन के लिये स मानित किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के मेधावी विद्यार्थी नेहा शर्मा हर्ष दीक्षित चित्राशीं जैन, अरीना हुसैन, स्वाति सांखला, शिवानी यादव,अंशु सिंह, वैभव राज एवं आदित्य खंडालकर को स्मृति चिन्ह से स मानित किया गया।
रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान ने आभार व्यक्त करते हुए अतिथिगण का प्रतीक चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। शिक्षक स मान समारोह के उपरांत नवीन प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए फे्रशर पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विजयी प्रतियोगी दीक्षा शर्मा, शुभम, देववृत राजावत, सन्नी सोनी, ताहिर खान, अनुराग खन्ना को पुरस्कृत किया गया। मिस फे्रशर राशि खंडेलवाल मिस्टर फे्रशर प्रांशु पांडे बने। इस अवसर पर संस्था संचालिका खुशी खान, समन्वयक अखलाक खान एवं समस्त स्टाफगण एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।