क्षमावाणी पर्व पर एसपी कुर्रेशी जैन मंदिर में पहुंचे

शिवपुरी। क्षमावाणी पर्व पर जैन धर्मावलंबियों के निमंत्रण पर पुलिस अधीक्षक मो. युसुफ कुर्रेशी आज पाश्र्वनाथ श्वेताम्बर जैन मंदिर पर पहुंचे जहां उन्होंने भगवान पाश्र्वनाथ के दर्शनों का लाभ लिया। इस अवसर पर जैन समाज के सदस्यों ने जहां पुलिस अधीक्षक का सम्मान किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने जैन संस्कृति की क्षमावाणी परंपरा का गुणगान करते हुए कहा कि प्रत्येक धर्म की आत्मा क्षमा है और क्षमा से व्यक्ति छोटा नहीं बल्कि बड़ा बनता है।

जानकारी के अनुसार श्वेता बर मंदिर मार्गी समाज के पर्यूषण पर्व कल समाप्त हो गए और आज क्षमावाणी पर्व का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर जैन समाज के समस्त सदस्यों ने एक दूसरे से वर्ष भर में अपने द्वारा किए गए कथित दुव्र्यवहार के लिए क्षमा याचना की और अपने मन को पवित्र किया। इस मौके पर पहुंचे एसपी मो. युसुफ कुर्रेशी ने कहा कि क्षमा सबसे बड़ा धर्म है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति से जाने अंजाने में गलतियां हो जाती है, लेकिन इंसान को दूसरों की गलतियों को माफ करने का पुरूषार्थ दर्शाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस सेवा में रहते हुए भी मैं क्षमा में भरोसा करता हूं।

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष दशरथ मल सांखला, तेजमल सांखला, नेमराज जैन, राजकुमार कोचेटा, प्रदीप सांखला, अभय कोचेटा, विजय पारख, धर्मेन्द्र गूगलिया आदि ने पुलिस अधीक्षक का स्वागत किया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!