खंबों पर लाइन टाइट करने को लेकर मारपीट, दोनो पक्षों पर मामला दर्ज

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के सिरसौद थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रायचंदखेड़ी में विद्युत खंबों पर ढीली लाइन को टाइट करने को लेकर दो पक्षों में मुंहवाद हो गया इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ गाली गलौंच करते हुए मारपीट कर दी। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर से पुलिस ने आधा दर्जन लोगों के खिलाफ भादवि की धारा 323, 294, 506बी, 34 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रवि पुत्र सुभाष जाटव उम्र 20 वर्ष निवासी रायचंदखेड़ी विद्युत खंबों पर डले विद्युत तार ढीले थे जिन्हें विद्युतकर्मी की मदद से टाइट करवा रहा था तभी मौके पर रिंकू पुत्र महावीर सिकरवार उम्र 35 वर्ष निवासी रायचंदखेड़ी आ गया और कहने लगा कि तार खींचते समय खंबे टूट जाएंगे। इसी बात पर दोनों  में मुंहवाद हो गया जो धीरे-धीरे मारपीट में बदल गया और मौके पर दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर आ गये। 

घटना की शिकायत रवि ने पुलिस में दर्ज कराई पुलिस ने रवि की रिपोर्ट पर से रिंकू, पप्पू पुत्रगण महावीर और महावीर के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया। वहीं रिंकू पुत्र महावीर की रिपोर्ट पर से पुलिस ने रवि जाट, सुभाष और राजेन्द्र जाट के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!