अज्ञात कारणों के चलते युवक फांसी पर झूला

Updesh Awasthee
खनियांधाना। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम देवरी में बीती शाम फांसी लगाकार एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार नंदलाल पुत्र मंगल उम्र 35 वर्ष निवासी देवरी अपने घर पर फांसी का फंदा बनाकर उस पर झूल गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पीएम के लिए भेज दिया और मर्ग की कायमी कर ली। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक ने किन कारणों के चलते फांसी लगाई है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!