ससुराल में गमीं मेें गया, नहाने तालाब में पहुॅचा और डूब गया

शिवपुरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम बगवासा में अपनी ससुराल में आये युवक की तालाब में नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। बगवासा में मृतक की ससुराल है और वह अपने बड़े ससुर की मौत के बाद पत्नी सहित ससुराल आया हुआ था।

जानकारी के अनुसार जनवेद पुत्र चिरोंजी परिहार उम्र 21 वर्ष निवासी बरखेड़ा थाना तेंदुआ की ग्राम बगवासा में ससुराल है और चार दिन पहले उसके बड़े ससुर का निधन हो गया था जिसके चलते वह अपनी पत्नी सहित ससुराल आया हुआ था और कल जनवेद बच्चों के साथ बगवासा के तालाब में नहाने के लिए गया हुआ था जो करीब 25 फुट गहरा है, जहां पीली मिट्टी है। 

नहाने के दौरान जनवेद गहरे पानी में डूब गया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!