शिवपुरी। जिले के बामौरकलां थाना क्षेत्र के ग्राम गजा झलकुई में एक नाबालिक विबाहिता के साथ गांव के ही आरोपी ने छेड़छाड़ कर दी। पुलिस ने बालिका बधु की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कपूरी पुत्री दीना आदिवासी परिवर्तित नाम उम्र 14 वर्ष का विबाह पिछले वर्ष अमरखो गांव में किया था। आज अपने मायके में ही बालिका बधू कुएॅ पर नहाने गई थी। तभी गांव का ही फूलन आदिवासी पहुॅच गया और बालिका बधु का हाथ पकडक़र अपने साथ चलने की कहने लगा।
जब बालिका बधु ने जाने से इंकार किया तो आरोपी ने जबरदस्ती करते हुए छेड़छाड़ कर डाली। बालिका बधु चिल्लाई तो गांव के और लोग आ गये। जिसे देखकर आरोपी फूलन आदिवासी मौके से भाग गया। इस बात की शिकायत कपूरी ने बामौरकलां थाने में की जहॉ पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,506बी ताहि 7/8 पीसीएसअेा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।