शिवपुरी। जिले के शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के विजयपुरम कॉलोनी में बीती रात्रि घर के बाहर खड़ी एक कार को अज्ञात चोर चुराकर ले गये। पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है।
जानकारी के अनुसार विजयपुरम कॉलोनी में निबासरत देवनारायण पुत्र बालाप्रसाद शर्मा रात्रि में अपने घर के आगे अपनी कार पोलो क्रमांक एमपी 33 एमजी 0001 को रखकर घर में सो गये थे। तभी किसी अज्ञात चोरों ने गाड़ी को निशाना बना कर चोरी कर ले गये।
इस बात की सूचना घर बालों को सुबह उठने पर लगी जब देखा कि घर के बाहर से कार गायब है। जब पूछताच की तो सामने आया कि रात्रि में पास में मेड़ीकल बाले युवक ने 1 बजे कार को घर के बाहर रखा हुआ देखा था। इस बात की शिकायत देवनारायण शर्र्मा ने कोतवाली में की जहॉ पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर बिवेचना में ले लिया है।
