करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के सिल्लापुर चौराहे पर बीते 2 सितंबर को अपनी ही पत्नि को जबरदस्ती उठा कर ले जाना पति को मंहगा पड़ा। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथीयों पर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार बीते रोज ममता करैरा से अपने गांव सिल्लापुर जा रही थी। तभी सिल्लापुर तिराहे पर महिला का पति मलखान आ गया और ममता को अपने साथ चलने की कहने लगा। जब ममता ने मना किया तो आरोपी अपने साथी जीतू और मुकेश परिहार निवासी खोडन के साथ जबरदस्ती कार में डाल कर ले गये।
बताया गया है कि ममता को पिछले कुछ दिनों से ससुराल बाले प्रताणित कर रहे थे। जिसके चलते वह अपने मायके में आकर रहने लगी थी। कल महिला के चाचा सीताराम पुत्र गजुआ परिहार की रिपोर्ट पर आरोपी मलखान,जीतू और मुकेश परिहार के खिलाफ 342,341,323,498ए ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।