दहेज के लिये अंगूरी को घर से निकाला

पिछोर। जिले के पिछोर अनुबिभाग के भौती थाना क्षेत्र के ग्राम हथिया में एक दहेज लोभी परिबार ने अपनी पत्नि को दहेज के लिये घर से निकाल दिया। इस बात की शिकायत पत्नि ने भौती थाना क्षेत्र में की जहॉ पुलिस ने आरोपी पति और सास के खिलाफ दहेज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार अंगूरी पत्नि भरत सिंह लोधी की शादी 6 साल पहले हथिया निवासी भरत के साथ बड़ी धूमधाम से हुई। शादी के बाद से ही दहेज लोभी पति महिला को प्रताणित करने लगे और दहेज की मांग करने लगे। 

जब अंगूरी ने दहेज देने से इंकार किया तो आरोपीयों ने अंगूरी को घर से बाहर निकाल दिया। इस बात की शिकायत अंगूरी ने भौंती थाने में की जहॉ पुलिस ने आरोपी पति भरत सिंह और सास जानकी के खिलाफ धारा 498ए ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!