बदरवास। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के ग्राम श्रीपुर पर बदरवास से जा रहे आपे में अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में आपे में सवार 9 लोग घायल हो गये। जिसमें 4 की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
इस घटना की सूचना मिलते ही बदरवास थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गये। इस घटना में दीपक कुशवाह निवासी ऐजवारा, सनमान दांगी, नीवो बाई निवासी टीलाकला, ब श सिंह यादव निवासी अलावदी, सुनीता यादव अलावदी, हिम्मत खां निवासी बदरवास, राकेश कलावत निवासी बदरवा, सरकोरी बाई कुशवाह निवासी इंदार, पवन कुशवाह निवासी इंदार इस हादसे में घायल हुये। जिनमें से चार घायलो को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया है।