सहारिया क्रांति ने दंबगों के कब्जे से छुडाई डेढ़ सौ बीघा जमीन

शिवपुरी। आदिवासियों की पट्टे की भूमि और वन विभाग की करीब डेढ़ सौ वीघा से अधिक भूमि पर काबिज दबंगों के कब्जे से आज यह भूमि मुक्त कराने  वन विभाग के अमले ने सुरवाया मोह मदपुर सेक्टर में जोरदार कार्यवाही की और वन भूमि को असरदारों से मुक्त कराने में कामयाबी हासिल की। इस कार्यवाही में रेंजर एसएस सिकरवार,उदयभान मांझी, एसके पाण्डेय सहित वन अमले की सराहनीय भूमिका रही। 

इस दौरान सहरिया क्रांति के आदिवासियों का बड़ा समूह वन विभाग और पुलिस बल के सहयोग को हाथों में लाठियां लिए किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए तत्पर खड़ा दिखाई दिया जिसमें महिलाऐं भी पीछे नहीं थीं। कार्यवाही के लिए सीएफ की निर्देश पर आज बड़ी तादात में वन विभाग का अमला रेंजर के नेतृत्व में इस रेंज में पहुंचा मौके पर सुरवाया थाना पुलिस भी मौजूद थी। यह कार्यवाही गढरौली मझरे में की गई। 

विदित हो कि आदिवासियों के पट्टों की सैंकड़ों वीघा भूमि और वन भूमि को दबंग शेरा सरदार सहित अन्य असरदार लोगों ने कब्जा रखा है जिसे मुक्त कराने के लिए सहरिया क्रांति ने प्रशासन से अनुरोध किया था मीडिया ने भी त्रासदी को प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया जिस पर से आज ही प्रशासन ने दलबल सहित पुलिस और वन विभाग के जरिए इस ज्वांईंट आपेरशन को अंजाम दिया। यह अभियान आगे भी जोरदारी से जारी रहेगा। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!