शिवपुरी। गणेश महोत्सव कल सोमवार को गणेश चतुर्थी से प्रारंभ होगा जो 10 दिनों तक चलेगा। कल शहर भर में बड़ी धूमधाम और उत्साह के साथ भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना शहर के सैकड़ों स्थानों पर की जाएगी।
जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में शहर के कई स्थानों पर पांडाल सज चुके हैं वहीं कई स्थानों पर उन्हें सजाने की प्रक्रिया जारी है। शहर के मु य माधव चौक चौराहे सहित नीलगर चौराहा, सुभाष पार्क, कोर्ट रोड़ पर मनमोहक विद्युत सज्जा की गर्ई है। वहीं मूर्तिकार भगवान गणेश की मूर्तियों को अंतिम रूप दे चुके हैं।
मूर्तियों की विक्री भी प्रारंभ हो गर्ई है। वैसे तो नगर पालिका ने सिद्धेश्वर मेला ग्राउण्ड पर मूर्ति विक्रय के लिए स्थान उपलब्ध करा दिया है, लेकिन बाजारों में प्रतिमाओं की बिक्री दुकान लगाकर की जा रही है। इस दौरान शहर में कई झांकियां भी लगाई जाती है।
गणेश महोत्सव को शिवपुरी शहर में बड़े उत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिसमें 10 दिनों तक पूरे शहर में झांकियां लगाई जाती है तो वहीं पांडालों में विराजे भगवान श्री गणेश के स्थापना स्थल पर कर्ई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं। ढोल ग्यारस पर जहां विघ्नहर्ता को विसर्जित किया जाता है तो कई स्थानों पर अनंतचौदस वाले दिन कस्टम गेट पर आयोजित समारोह के दौरान चल समारोह निकालकर उन्हें विदा किया जाता है।
उक्त समारोह में अचल झांकियां भी निकाली जाती है। जिसमें कई प्रतियोगितायें आयोजित की जाती है। कस्टमगेट पर आयोजित समारोह दो दिवस तक चलता है। जिसमें शहर सहित प्रदेश के अन्य हिस्सों से लोग उक्त कार्यक्रम को देखने शिवपुरी पहुंचते हैं। जिनके स्वागत के लिए शहरवासी जगह-जगह खानेपीने की स्टॉलें लगाते हैं जिस पर नि:शुल्क खाद्य सामग्री वितरित की जाती है।