शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के गोविन्द नगर कॉलोनी में कल दोपहर महिला विमला पत्नि हीरालाल जाटव के घर में जाकर ठगी करने वाले आरोपी इकबाल खां पुत्र अबरार खां निवासी प्रेमनगर पानी की टंकी के पास झांसी को पुलिस ने सतर्कता का परिचय देते हुए बस स्टेण्ड से गिर तार कर लिया।
गिर तार आरोपी ने महिला को एक लाख रूपए की बीमा राशि आने का झांसा देकर उसकी बैंक की पासबुक और जेबरात निकलबाए थे। इसके बाद प्रताडि़ता को चकमा देकर आरोपी भाग निकला, लेकिन समय पर पुलिस को सूचना देने के कारण पुलिस ने बस स्टेण्ड से झांसी जाते हुए आरोपी को गिर तार कर लिया और उसकी न्यूब्रांड साईकिल भी बरामद कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 420 का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार कल दोपहर 2 बजे विमला पत्नि हीरालाल जाटव अपने घर पर थी तभी एक युवक साइकिल से वहां पहुंचा उसने महिला को बताया कि उनके ससुर की एक लाख रूपए की बीमा राशि एलआईसी में आई है और वह एलआईसी का मैनेजर है।
परन्तु राशि भुगतान हेतु उनकी बैंक की पासबुक और रकम की जरूरत पड़ेगी इसलिए वह रकम चैक करा दें। महिला आरोपी की मीठी मीठी बातों में फंस गई और महिला ने बैंक की पासबुक और अपना मंगल सूत्र व चांदी की पायल आरोपी को सौंप दी। आरोपी ने उन्हें चैक कर महिला से कहा कि आप जल्दी तैयार हो जाऐं और उनके साथ एलआईसी ऑफिस चलें।
जैसे ही महिला अंदर कमरे में गई बैसे ही आरोपी उसकी पासबुक और जेबरात लेकर भाग गया। कुछ देर बाद महिला वापस आई तो उसे युवक गायब मिला। तुरंत ही महिला ने घटना की सूचना अपने परिजनों को दी। जिस पर परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को पुलिस ने गिर तार कर लिया।
बारदातें करने के लिए ठग आता था शिवपुरी
पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिर तार आरोपी इकबाल आदतन ठग है और वह बारदात करने के लिए साइकिल लेकर बस द्वारा शिवपुरी आता था। आईटीआई पर वह बस से उतर कर साइकिल से आसपास की कॉलोनियों के चक्कर लगाता था और यह देखता था कि कहां आसानी से बारदात हो सकती है।
शिकार का पता लगाने के बाद वह लोगों से उसका नाम तथा उसके घर में कौन-कौन लोग रहते हैं इसकी जानकारी लेता था और फिर जाल बुनकर फंसा लेता था। पुलिस को आशंका है कि उक्त ठग ने और भी बारदातों को अंजाम दिया है। पुलिस उससे इसी उद्देश्य से गहन पूछताछ करने में जुटी हुई है।