पिछोर। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के मोती सागर ताल में डोगी से तालाब पार कर रहे लोगों की डोगी पलट जाने से उसमें सबार दो लोगों की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। इस बात की सूचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके पर पहुॅचकर दोनो युवकों की लाश को बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आज शाम पिछोर के कुछ लोग जुआ खेलने के उद्देश्य से मोती सागर के उस पार डोगी से जा रहे थे। तभी बीच रास्ते में डोगी पलट गई। जिससे डोगी में सबार युवक डूवने लगे। इस घटना में कुछ लोग तो तैर कर भाग गये। जबकि सतीश गुप्ता पुत्र मनीराम गुप्ता उम्र 30 वर्ष निवासी पिछोर और कोमल पुत्र बाबूलाल प्रजापति उम्र 40 वर्ष की तालाब में डूव जाने से मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।