सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि कोतवाली थाना क्षेत्र में चल रही चिटफंड कंपनी के ऑफिस में पुलिस ने छापा मार कार्रवाई करते हुए कंपनी के डारेक्टर सहित 1 और आरोपी को गिरफ्तार कर ऑफिस को सील कर दिया है।
जानकारी के अनुसार आज ग्वालियर से प्रकाशित दैनिक समाचार पत्र में एक विज्ञापन जारी हुआ जिसमें बेरोजगार लोगो को आर्कषण वेतन पर नौकरी दी जा रही थी। दैनिक पेपर में प्रकाशित विज्ञापन को देखकर शहर के बेरोजगार युवक-युवती कंपनी के बताए गए ऑफिस पर इंटरव्यू देने भी पहुंचने लगे।
शिवपुरी समाचार डॉट कॉम के संवाददाता को सूचना मिली की शहर के सोनचिरैया होटल के पास संभव हॉस्पीटल में एक चिटफंंड कंपनी बेराजगारों को गुमराह कर रही है। इस सूचना पर शिवपुरी समाचार की टीम मौके पर पहुॅची। कंपनी के संबधित कागजात मांगे जो वह नही दिखा पाये।
तत्काल इस मामले की सूचना शिवपुरी पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस को मौके पर भेजा। जहॉ पुलिस ने उक्त दोनो आरोपी सत्यबीर गुर्जर और महावीर सिंह निवासी हरियाणा को गिरफ्तार कर आरोपी की कार होन्डा की अमेज क्रंमाक एचआर 50 डी 0359 को जप्त कर कोतवाली ले गये।
यह चिटफंड कंपनी पीएसएमपी प्रायवेट लिमिटेड के नाम से शहर में चला रहे थे। जिसका विज्ञापन ग्वालियर से प्रकाशित समाचार पत्र में प्रकाशित करवाया। इस विज्ञापन के प्रकाशन के बाद शहर के बेराजगार युवक युवतियो नौकरी के नाम पर इस कंपनी के ऑफिस इंटरव्यू देने पहुचने लगे।
यह भी कंपनी का प्लान
पुलिस के छापे में कंपनी के प्लान के फार्म मिले है। प्लान के फार्म में 50 लाख की कार सहित घर के इलैक्ट्रिक समान के फोटो छपे है। कंपनी शिवपुरी के बेरोजगारो को नौकरी पर रखकर अपने प्लान की मार्केटिंग करती। इस प्लान में ग्राहक को 1 हजार रू प्रतिमाह 16 माह तक जमा करना होता।
कंपनी के हर ऐजेंट को 51 मैंबर बनाने होते ओर 16 माह बाद ड्रा सिस्टम से फर्म में छपे प्रोडक्ड ग्राहक को देती। इस तरह की कई कंपनियां इस प्लान को बेचकर रातो-रात पूर्व में भी गायब हो चुकी है लेकिन शिवपुरी की मीडिया के कारण इस कंपनी के ऑपनिंग होने से पूर्व ही ऑफिस सील हो गया है।