बेरोजगारों को ठगने आए हरियाणा के ठग शिवपुरी में गिरफ्तार

Updesh Awasthee
शिवपुरी।  होटल सौन चिरैया के सामने एक हॉस्पिटल में चली रही चिटफंड कंपनी के ऑफिस पर मीडिया की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने छापा मार कार्यवाही करते हुए संचालित कंपनी के डारेक्टर सहित 1 आरोपी को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने जांच उपरांत देर रात इन दोनो पर मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार कल रविवार को इस कंपनी ने बेरोजगारो को रोजगार देने का एक विज्ञापन एक ग्वालियर से प्रकाशित एक दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित कराया था। इस विज्ञापन पर शहर के बेरजगार युवक-युवतियां इस ऑफिस में नौकरी के लिए भी पहुचंने लगे थे लेकिन मीडिया को इस फर्जी कंपनी की भनक लग गई और शिवपुरी की मीडिया ऑफिस पर पहुंच गई।  के नाम से संचालित इस कंपनी के डारेक्टर से इस कंपनी के सर्टिफिकेट मांगेे तो वेे धमकी देने से लेकर कई तरह के प्रपंच रचने लगे। इस चिटफडं कंपनी की सूचना तत्काल मीडिया कर्मियो ने पुलिस को दी। 

कोतवाली पुलिस ने तत्काल इस ऑफिस पर छापामार कर्रवाई करते हुए ऑफिस को सील करते हुए इस कंपनी के कर्ताधर्ता दोनो आरोपी महावीर सेन और सत्यबीर गुर्जर निवासी जिला पलबल हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस कंपनी के दास्तावेजो की जांच करते हुए इन दोनो आरोपियो के खिलाफ देर रात कोतवाली शिवपुरी में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!