शिवपुरी। शहर में गणेशोत्सव की धूम है। जगह-जगह शहर में गणेशोत्सत के चलते हर गली-मौहल्ले में गणेशजी की प्रतिमाये स्थापित की है। जिसके चलते आज पुलिस अधीक्षक ने कोई भी अप्रिय घटना न हो इसके लिये पूरे शहर का भ्रमण किया और पैदल मार्चपास्ट किया।
शहर में पुलिस अधीक्षक ने शहर में विराजमान हो रहे विघ्रहरता की झांकियों का निरीक्षण किया। एसपी खुद हर पांडाल में पहुॅचे और वहॉ पुलिस के नंबरों की सूची चस्पा की। जिसमें शहर के पुलिस अधिकारीयों के नंबर लिखे हुए है। पुलिस अधीक्षक ने लोगो को कोई भी घटना होने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने को कहा।
शहर में यह पहली बार है जब पुलिस अधीक्षक खुद हर पांडाल में पहुॅचकर लोगो से मिले। बताया गया है कि इस बार गणेशोत्सव को लेकर शहर में 560 स्पेशल पुलिस टास्क नियुक्ति की गई है जो शहर के हर चप्पे पर नजर रखेगीं। शहर में महिलाओं को लेकर पुलिस सर्तक रहेगी।
इस पैदल मार्च पास्ट में पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुर्रेशी के साथ एडीशनल एसपी कमल मौर्य , एसडीओपी जीडी शर्मा, कोतवाली टीआई संजय मिश्रा, देहात थाना प्रभारी संजीव शर्मा सहित पुलिस का अमला मौजूद था।