प्रकृति का चमत्कार: लोगों ने माना बकरे को अल्लाह का रूप

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के खोड़ कस्बे में एक लोधी परिवार के यहॉ जन्मा एक बकरा कस्बे में चर्चा का विषय बना हुआ है । मुस्लिम समुदाय के लोग उक्त बकरे को अल्लाह का रूप मान रहे है। यह बकरा दिन व दिन लोगों के बीच उत्साह और आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए दूर-दराज से काफी लोग आ रहे है। 

जानकारी के अनुसार खोड़ कस्बे में बीते वर्ष प्रागीलाल लोधी के घर एक बकरी ने बकरे को जन्म दिया। बताया गया है कि जन्म के बाद उक्त बकरे पर अरबी भाषा में अल्लाह मोहम्मद लिखा हुआ है। इसके बाद मुस्लिम समुदाय में यह बकरा आस्था का रूप हो गया।

जानकारी यह भी आ रही है कि इस बकरे पर अरबी भाषा में अल्लााह मोह मद लिखे होने के कारण प्रागीलाल लोधी के घर मुस्लिम ही नही दुसरे धर्मो के लोग भी इसे देखने घर आ रहे है। यह बकरा इस समय इस क्षेत्र में जनचर्चा का विषय बना हुआ है। 

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!