शिवपुरी। इन दिनों जिला परिवहन विभाग द्वारा संचालित वाहन चैकिंग अभियान में कई वाहन पकड़ में आ रहे है। परिवहन विभाग के अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग द्वारा अभियान के 9वें दिन स्थानीय ग्वालियर वायपास पर वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया।
ग्वालियर वायपास पर पुलिस के संयुक्त प्रयासों से इस वाहन चैकिंग अभियान में सैकड़ों ऑटो, स्कूल बस व अन्य वाहन कार्यवाही की जद में आए। जिसमें 7 ऑटों को पकडक़र उनके दस्तावेजों को खंगाला और कमी पाए जाने पर इन पर 35 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया।
इसके अलावा मौके पर ईस्टर्न हाईट्स स्कूल की बस भी पकड़ी गई जिसे जांचा तो इस बस की फिटनेस के कागजातों में कमी पाई गई जिस पर बस का परमिट निरस्त कर दिया गया। वाहन चैकिंग में एक अन्य वाहन को पकड़ा इसमें स्पीड गर्वनर नहीं पाया गया और यदि था भी तो वह बंद मिला।
कार्यवाही के इस क्रम में एक बस भी पकड़ में आई जिस पर 3 हजार रूपये का जुर्माना लगाया गया। इस वाहन में प्रेशर हॉर्न लगा हुआ था जिसको लेकर 3 हजार रूपये का जुर्माना वसूला गया। इस कार्यवाही में जिला परिवहन अधिकारी विक्रमजीत सिंह कंग सहित चैक पेास्ट प्रभारी शशिकान्त भारद्वाज, सिकन्दरा प्रभारी नवल किशोर बाथम शामिल रहे।