शिवपुरी पुलिस की डाकू गुर्जर गिरोह मुठभेड़, अपहृत मुक्त

बैराड़। जिले के गोबर्धन थाना क्षेत्र में शिवपुरी पुलिस की मुठभेड़ राजस्थान के कुख्यात गुर्जर गिरोह से हुई। पुलिस की ओर से करीब 40 राउंड फायर किए गए। घबराए डकैत वहां से भाग गए लेकिन अपहृत युवक को छोड़ गए। मुक्त हुए युवक का अपहरण बसई के जंगलों से किया गया था। फिरौती में 5 लाख रुपए की मांग की गई थी। 

जानकारी के अनुसार दयाल पुत्र खुमानसिंह गुर्जर निवासी थाना कालू राजस्थान अपने भाई के साथ बकरी चराने के लिये बसई के जंगल में आया था। तभी बसई के पास कुछ हथियारबंद बदमाशों ने दोनो भाईयों को अगवा कर लिया था। इसमें एक भाई बदमाशों को चकमा देकर फरार हो गया था।

आज पुलिस अधीक्षक मों युसुफ कुरैशी को सूचना मिली की बदमाश अपहृत को लेकर ऊमरी के अमरवा के जंगल में छुपे है। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने एडीशनल एसपी कमल मौर्य को निर्देशित किया और डकैतो की घेराबंदी के निर्देश दिये।

एडी टीम और गोवर्धन पुलिस के साथ सिरसौद थाने की पुलिस ने कमान संभाल कर डकैतों को ललकारा तो डकैतो की और से फायर प्रांरभ हो गये। जबाब में पुलिस ने भी ताबड़तोड़ 30 से 40 राउंड फायर झोंके जिसे देखकर बदमाश अपहृत दयाल को छोड़ कर भाग गये।

बताया गया है यह गिरोह राजस्थान और मुरैना के गुर्जर समुदाय के लोगो ने मिलकर बनाया है। इस गिरोह में आठ से नौ लोग बताये जा रहे है। वही इस गिरोह के चार सदस्यों के नाम अबतार गुर्जर, भरत गुर्जर, बिशाल गुर्जर और भूरा गुर्जर के रूप में सामने आये है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!