शिवपुरी। जिले की 148 प्राथमिक शालाओं के युक्तियुक्तकरण के जारी आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। कलेक्टर श्री ओमप्रकाश श्रीवास्तव ने जारी आदेश में उल्लेख किया है कि जिला शिक्षा केन्द्र के जिला समन्वयक शालाओ का युक्तियुक्तकरण करने की कार्यवाही शैक्षणिक सत्र के समाप्ति पर करें।
युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही शैक्षणिक सत्र के मध्य में न की जाए। वर्तमान शिक्षा सत्र में स्कूल में दर्ज सं या के आधार पर प्रकरण का पुन: परीक्षण कर आवश्यक होने पर सत्र समाप्त होने तथा आगामी सत्र प्रारंभ होने के पूर्व युक्तियुक्तकरण के प्रस्ताव पुन: विचार के लिए प्रस्तुत किए जाए।