राष्ट्रपति ने हाथों हुए सम्मानित शिवपुरी के शिक्षक रतिराम धाकड

Updesh Awasthee
शिवपुरी। राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 शिवपुरी के वरिष्ठ अध्यापक डॉ.रतिराम धाकड़ को वर्ष 2015 के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के रूप में सिल्वर मेडल और 50 हजार रूपए की राशि प्रदाय कर उन्हें स मानित किया गया। डॉ.रतिराम धाकड़ को यह पुरस्कार उनकी विशिष्ठ प्रतिभा स पन्न शिक्षक के रूप में समाज को बहुमूल्य सेवा देने के लिए प्रदाय किया गया है। 

मानव संसाधन विकास मंत्रालय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा विज्ञान भवन नई दिल्ली में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के रूप में डॉ.रतिराम धाकड़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलो से चयनित 12 शिक्षक एवं शिक्षकाएं और देश भर से इस प्रकार 346 शिक्षक एवं शिक्षकाओं को पुरस्कार से नवाजा गया।

डॉ.धाकड़ को राष्ट्रति द्वारा पुरस्कृत करने पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री परमजीत सिंह, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-1 के प्राचार्य श्री अशोक श्रीवास्तव सहित शिक्षक-शिक्षिकाए अधिकारीगणो, मित्र एवं छात्र-छात्राओं ने भी इस स मान के लिए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाए दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!