नि:शुल्क शिक्षा देने वाले चौबे सर और द्विवेदी सर को किया सम्मानित

शिवपुरी। समाजसेवी संस्था इनरव्हील क्लब द्वारा वीर सावरकर पार्क में शिक्षक दिवस एवं विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया। इस मौके पर संस्था द्वारा 35 वर्षों से नि-शुल्क बच्चों को शिक्षा दे रहे सेवानिवृत्त शिक्षक मधुसूदन चौबे सर एवं लंबे समय से दूसरे नि:शुल्क देने वाले एमएस द्विवेदी सर को सम्मानित किया गया। इस मौके पर चौबे ने कहा कि इनरव्हील क्लब की महिलाएं सदैव जरूरतमंद की सहायता करने के लिए तत्पर रहती हैं जो एक सराहनीय कदम है। 

संस्था की सचिव अलका ठाकुर ने अपने उद्बोधन में कहा कि जहां आज शिक्षा का पूरी तरह से व्यवसायीकरण हो चुका है, उस समय नि-शुल्क शिक्षा देना एक बहुत ही बड़ा पुण्य का कार्य है। इस कार्य को श्री चौबे सर और श्री द्विवेदी सर द्वारा वर्षों से किया जा रहा है। 

चौबे सर द्वारा प्रारंभ की नि:शुल्क कोचिंग में आज 750 से अधिक छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं जिसमें 15 से अधिक शिक्षक नि:शुल्क अपनी सेवाएं दे रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को स मानित कर संस्था अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रही है। संस्था द्वारा कोचिंग की लाइब्रेरी के लिए नि:शुल्क पुस्तकें भी भेंट की गईं। 

इस मौके पर श्री चौबे सर द्वारा संस्था की अध्यक्ष शशि शर्मा, सचिव अलका ठाकुर सहित सभी महिला सदस्यों के इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर क्लब की अध्यक्ष शशि शर्मा, सचिव अलका ठाकुर, सदस्य सुमिता सेंगर, दीप्ति त्रिवेदी, डॉ. सुनीता गौड़, कुसुम गुप्ता, रूपा गुप्ता, सीमा अरोरा, कविता बिंदल, कुसुम ओझा, अलका गोयल, नीतू गोयल, रानी गोयल उपस्थित थीं।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!