घटना स्थल से लौटकर सतेन्द्र उपाध्याय/शिवपुरी। पिछले 24 घंटे की सबसे बड़ी खबर आ रही है। कोलारस के इंदार थाना क्षेत्र के एक गांव की 3 नाबालिग आदिवासी बच्चियों का बलात्कार एक फार्म हाऊस पर 3 युवको ने रात भर किया। बताया जा रहा है कि मजदूरी देने के बहाने इन नाबालिगों को फार्म हाऊस पर बुलाया गया था।
जानकारी के अनुसर कोलारस विधान सभा क्षेत्र के इंदार थाने अंतर्गत आने वाले झंडी गांव की निवासरत पूजा आदिवासी उम्र 13 वर्ष, प्रीति आदिवासी उम्र 13 वर्ष और मोना आदिवासी उम्र 12 वर्ष परिवर्तित नाम मजदूरी करने के लिए कोलारस विधायक रामसिंह यादव के खतौरा के पास मसीटिया फार्म हाउस पर गई हुई थी।
बताया जा रहा है कि उन्है कल अपने काम की मजदूरी नही दी। वे वापस अपने गांव की ओर जा रही थी तभी खतौरा निवासी महिला बटो आदिवासी ने इन मासूमो से कहा कि मुनीम जी मजदूरी देने के लिए फार्म पर बुला रहे है।
यह सुन यह तीनो नाबालिक वापस मसीटिया फार्म पहुंच गई। इस फार्म पर काम करने और कराने वाले कल्लू भील,रामसिंह भील और पप्पू भील ने इन्है फार्म हाऊॅस पर रोक लिया और रात भर इन तीनो मासूम बच्चियो का बलात्कार किया।
बताया जा रहा है कि देर रात तक यह तीनो मासूम अपने घर नही पहुंची तो इनके परिजन और कॉलोनी वालो ने रात भर तलाशा और यह तलाशते-तलाशते मसीटिया फार्म पर भी पहुंचे थे। ग्रामीणो को आता देख इन आरोपियो ने इन मासूमो को छुपा दिया और कहां यहां आपकी बच्चिया नही है।
बताया जा रहा है कि फार्म हाऊस से आरोपियों ने झंडा गांव के सरपंच के घर छोडा गया। सरपंच ने इन मासूमो को इनके घर छोडा। डरी सहमी मासूमो से इनके परिजनो से पूछा कि रात भर कहा थी तो इन्होने रात को पूरा घटनाक्रम बताया।
इस घटना क्रम की सूचना तत्काल सहरिया क्रांति के संयोजक संजय बैचेन को दी गई। वह तत्काल झंडी गांव पहुंचे और इस मामले को इंदार थाने की पुलिस की संज्ञान में लाया गया।
जानकारी आ रही है कि पूरा का पूरा गांंव इस घटना की रिर्र्पोट कराने इंदार थाने पहंचा। पुलिस ने पीडिताओ के परिजनो के बयानो के आधार पर आरोपियो के खिलाफ बलात्कार सहित विभिन्न धाराओ में मामला दर्ज कर लिया। आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे है।