शिवपुरी। शहरी स्वास्थ्य मिशन के तहत शहर क्षेत्र की विभिन्न मलिन बस्तियों में 16 आशा कार्यकर्ताओं की चयनित अनंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। जिस आवेदक को किसी प्रकार की आपत्ति हो, वह मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सात दिवस में अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है।
शहरी आशा कार्यकर्ताओं की जारी अनंतिम सूची में वार्ड क्रमांक-1 मंशापूर्ण मंदिर आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती कमला कुशवाह पत्नि श्री शिव नारायण कुशवाह, वार्ड क्रमांक-7 चर्च के पीछे पोहरी रोड़ आंगनवाड़ी क्षेत्र हेतु श्रीमती नीलम शर्मा पत्नि श्री आमोद शर्मा, वार्ड क्रमांक-13 दुबे नर्सरी लालमाटी आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती सुमन जाटव पत्नि श्री रामदयाल जाटव ।
वही,वार्ड क्रमांक-15 शिवपुरी पब्लिक स्कूल से पत्थर फैक्ट्री क्षेत्र की आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती राजेश्वरी नामदेव पत्नि श्री देवेन्द्र नामदेव, वार्ड क्रमांक-22 कटरा मोहल्ला आंगनवाड़ी केन्द्र के लिए श्रीमती ज्योति शर्मा पत्नि श्री आशीष शर्मा, वार्ड क्रमांक-24 पीएसक्यू लाइन मामा मंदिर के पास आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती मीनाक्षी जोन पत्नि श्री रोबिनसन जोन का चयन हुआ है।
इसी तरह महल सराय आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए मदीना बानो, वार्ड क्रमांक-27 इन्द्रा कॉलोनी आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती बैकुण्ठी भारती पत्नि श्री घनश्याम जाटव, वार्ड क्रमांक-32 मुस्लिम बस्ती घोषीपुरा आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती सरस्वती सिंह तोमर पत्नि श्री हरनाम तोमर, घोषीपुरा हरिजन बस्ती आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती रेखा मनोज पत्नि स्व.श्री गजेन्द्र मनोज, वार्ड क्रमांक-33 मुस्लिम बस्ती पानी टंकी के पास आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती मालती पंथ पत्नि श्री राजू कोली।
शहर के वार्ड क्रमांक-35 काली माता मंदिर आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती सोनम खटीक पत्नि श्री दीपक खटीक, वार्ड क्रमांक-37 झिरिया मंदिर आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती ममता शिवहरे पत्नि श्री कमल किशोर शिवहरे, वार्ड क्रमांक-39 आदिवासी करौंदी आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती अर्चना शाक्य पुत्र श्री दिनेश शाक्य, वार्ड क्रमांक-35 मुस्लिम बस्ती घोषीपुरा आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती मिथलेश वर्मा पत्नि श्री हृदेश बाबू।
इसी प्रकार वार्ड क्रमांक-29 नारायण कवाड़ी के पास आंगनवाड़ी क्षेत्र के लिए श्रीमती रानी खटीक पत्नि श्री वीरेन्द्र खटीक का अनंतिम चयन किया गया है।