डीईओ ने कहा, नही हटा शिक्षा का ग्रहण तो होगी कार्रवाई

शिवपुरी। शासन-प्रशासन द्वारा शासकीय स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था को सुधारने के लिए अटैचमेंट समाप्त होने के निर्देश जारी किए है। डीईओ, डीपीसी ने भे दो बार जिले भीर में पत्र जारी कर अटैचमेंट समाप्त करने के निर्देश जारी किए। फिर भी विकासखण्ड स्तर पर बैठे अधिकारियों ने स्कूलों में जमे शिक्षकों के अटैचमेंट समाप्त नहीं किए। 

इस पर शिवपुरी की मीडिया ने बीते रोज शिक्षकों के अटैचमेंट को लकर खबर प्रकाशित की। इसके प्रकाशन के उपरांत जिला शिक्षा अधिकारी ने बीईओ पोहरी को पत्र लिख कर अटैचमेंट समाप्त करने के निर्देश दिए हैं, अन्यथा की स्थिति में कार्रवाई की बात की है।

पिछले दिनो से इस मामले को लगातार शिवपुरी की मीडिया खबर भी प्रकाशित भी कर रही थी कि अधिकारियों ने बच्चों की पढ़ाई को दरकिनार कर किस तरह से शिक्षकों को अटैचकर नौकरी में सुविधा प्रदान की है। और इन जुगाड सिस्टम में बने इस अटैचमेंटो को शिक्षा पर ग्रहण समझा जाए। इन खबरो के प्रकाशन पर पोहरी बीईओ राजेश कुमार श्रीवास्तव ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था कि आपने जितने भी अटैचमेंट बताए हैं, उनमें से एक भी अटैचमेंट मैंने नहीं किया है। 

सभी शिक्षकों को शैक्ष​णिक व्यवस्था के चलते डीईओ के आदेश से पदस्थ किया गया है। इस पर आज जिले शिक्षा अधिकारी परमजीत सिंह गिल उनके द्वारा दिए गए स्टेटमेंट पर स्पष्टीकरण मांगा है। आपको एक बार पुन: निर्देशित किया जाता है कि स्थिति स्पष्ट करते हुए तत्काल समस्त अटैचमेंट समाप्त करें। यदि किसी विषम परिस्थिति में कोई शैक्षणिक व्यवस्था किया जाना उचित है तो उसका अनुमोदन इस कार्यालय से प्राप्त करें, अन्यथा आपके खिलाफ एक पक्षीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!