शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के ग्राम एलौनी निवासी राजवती को बस कडेक्टर से प्यार करना भारी पड़ा। बस कंडेक्टर के प्यार में पागल लडकी ने घर छोड़ा और शादी का झांसा देकर बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार राजवती पुत्री रूपसिंह कुशवाह परिवर्तित नाम उम्र 18 वर्ष निवासी एलौनी थाना बामौरकलां अपने भाई के साथ इंदौर में रह कर मजदूरी करती थी। अपने घर से इंदौर जाने के दौरान राजवती की मुलाकात बस कंडेक्टर रंजीत राजा परमार निवासी कुचलौन थाना दिनारा से हुई।
दोनो के बीच बस के सफर में प्यार हो गया। दोनो के बीच बस में ही प्यार परवान चढ़ा और दोनो ने जीने मरने की कसमें खा ली। इसी बीच दोनो ने घर से भाग कर शादी करने का इरादा किया और भाग गये। दोनो भाग कर शिवपुरी,ग्वालियर,इंदौर में रहे। लडक़ी को लेकर रंजीत अपने गांव गया तो लडके के घर बालों ने लडक़ी को रखने से इंकार करते हुए लडक़ी को लेकर उसके घर छोड आये।
प्यार में मिले धोके को युवती सहन नही कर पाई और शिवपुरी सिटी कोतवाली में पहुॅची जहॉ पुलिस ने आरोपी रंजीत राजा परमार के खिलाफ धारा 376,366,323,324 और 506बी के तहत मामला दर्ज कर दिनारा थाने में भेज दिया है।