शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम खुटैला में एक वृद्ध को एक तेंदुऐं ने अपना शिकार बना लिया। जिससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तैदुआं किशन को 10 फुट तक खीच कर झाडियों में ले गया था।
जानकारी के अनुसार किशन पुत्र रघुनाथ सिंह गुर्जर उम्र 60 वर्ष निवासी खुटैला थाना सुरवाया अकेला पैदल बलारपुर माता के मंदिर पर दर्शन के लिए जा रहा था। रास्ते में गतवायें की नरिया में नहाने लग गया तभी पीछे से तेंदुऐं ने किशन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तैदुऐं ने किशन पर जब हमला किया तो तैदुऐं के मुंह में किशन का हाथ आ गया और वह उसे 10 फुट तक झाडिय़ों में खीच ले गया।
किशन ने अपनी जान बचाने के लिए पूरी ताकत से तेदुंऐं के इस हमले का विरोध किया तो तेदुंआ भाग खड़ा हुआ। किसी तरह गंभीर रूप से घायल किशन नेशनल पार्क की सीमा पार करता हुआ रोड पर पहुंचा और रोड पर भरकुनी के होटल पर पहुंचकर पूरी घटना से अवगत कराया। होटल संचालक ने तत्काल 108 को फोन लगाया लेकिन 108 मौके पर नहीं पहुॅची पाई। तब तक परिजन किशन को प्राइवेट गाड़ी से लेकर जिला चिकित्सालय आ गये है। जहॉ युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।