संभाग का पहला संतुलित पशु आहार संयंत्र तैयार, बढ़ेगी दुध की गुणवत्ता

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शिवपुरी स्थित मप्र दुग्ध महासंघ के शीत केंद्र परिसर की पांच एकड़ भूमि में 22 करोड़ की लागत से संतुलित पशु आहार संयंत्र तैयार हो गया है, जो अगले दो महीने में काम करना शुरू कर देगा वल्र्ड बैंक की सहायता से एमपी वाटर रिस्ट्रेचिंग विभाग की ओर से यह प्लांट तैयार किया गया ह।

किसानों को अपने पशुओं के लिए पौष्टिक आहार इस प्लांट से प्राप्त होने लगेगा शिवपुरी के इस संयंत्र का संचालन दुग्ध शीत केंद्र शिवपुरी के हाथों में रहेगा प्रदेश में इससे पहले इन्दौर के मांगलिया, सीहोर के पचामा, सागर तथा बनडोर में चार संयंत्र तैयार किए जा चुके हैं शिवपुरी में पांचवां जबकि संभाग में पहला प्लांट तैयार हुआ है।

बताया जा रहा है कि  संयंत्र की पशु आहार उत्पादन क्षमता 100 मीट्रिक टन प्रतिदिन है जिले की 58 पंजीकृत दुग्ध समितियां के दो हजार से अधिक किसान सदस्य लाभ प्राप्त करेंगे भिंड, मुरैना, ग्वालियर, श्योपुर, सहित अन्य इलाकों के किसान भी पशु आहार क्रय कर सकेंगे। 

पशु आहार संयंत्र के प्रबंधक बीके अरोरा ने कहा कि प्रदेश का पांचवां और संभाग का पहला पशु आहार संयंत्र तैयार है, जिसका संचालन दुग्ध शीत केंद्र शिवपुरी द्वारा किया जाएगा संयंत्र की स्थापना से संभागभर के किसान लाभान्वित होंगे शुभारंभ अगले दो माह में होगा। बताया यह भी जा रहा है कि दूधारी पशुओ को जब शुद्व और पोष्टिक चारा खाने को मिलेगा तो दूध की गुणवत्ता भी बढ जाऐगीं। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!