भव्य एवं अभूतपूर्व कलश यात्रा में उमड़े हजारों भक्तगण

कोलारस। झालरिया पीठाधीश्वर महाराज घनश्यामाचार्य जी के सानिध्य में युवराज भूदेवाचार्य जी महाराज के मुखारबिंद से आज से भागवत कथा का रसपान करने को मिलेगा। शुक्रवार 2 सितंबर की प्रात: होते ही समस्त कोलारस नगर के महिला पुरूष रामजानकी मंदिर पर एकत्रित होना प्रारंभ हो गये। 

उक्त आयोजन में एक हजार कलशों के साथ महिलाओं ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया। महाराज घनश्याचार्य जी एवं युवराज भूदेवाचार्य जी दोनो ही अलग अलग रथ में विराजमान होकर नगर के मु य मार्गो से होते हुए कथा स्थल तक पंहुचे। जगह जगह उनके भक्तों द्वारा कलष या़त्रा में सम्मिलित सभी लोगों का भव्य स्वागत किया गया। 

धर्मशाला वाले हनुमान मंदिर पर रामजी व्यास, सोनू विरथरे,विवेक व्यास,दीपक गौड़,हरिओम रघुवंशी,पंकज गुप्ता द्वारा किया गया। साथ ही रविन्द्र शिवहरे, पल्लन जैन,बैजनाथ यादव,रामसिंह यादव,बिष्णु गोयल,सहित अनेकों जगह कलश या़त्रा का भव्य स्वागत किया गया।  

कोलारस के इतिहास में यह पहला धार्मिक आयोजन है कि हजारों की तादात में महिला एवं पुरूषों ने अपनी भागीदारी दी। इस आयोजन में प्रशासन ने भी सुरक्षा के पु ता इंतजाम कर रखे थे। इस आयोजन में न केवल कोलारस नगर के वरन शिवपुरी बदरवास सहित अन्य जिले के भक्तों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर इस धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान की।