बड़ी खबर: शहर में कन्याभोज के नाम पर 8 वर्षीय मासूम के साथ रेप

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के फिजीकल चौकी क्षेत्र दो बत्ती चौराहे के पास कन्याभोज की कहकर एक 8 वर्षीय बालिका के साथ झाडिय़ों में ले जाकर बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। इस घटना के बाद स्थानीय लोगो ने आरोपी को रंगे हाथों पकड़कर पुलिस की हिरासत में दिया।

जानकारी के दीपा पुत्री राजू शाक्य परिवर्तित नाम उम्र 8 वर्ष निवासी चिंताहरण मंदिर के सामने अपने छोटे भाई प्रदीप उम्र 5 वर्ष और बहिन कीर्ति उम्र 6 वर्ष के साथ दूध लेने सिद्वेश्वर मंदिर की तरफ जा रही थी। तभी रास्ते में आरोपी रामनिवास रजक पुत्र यालीराम रजक उम्र 20 वर्ष निवासी शांतिनगर आ गया और तीनों को अपने साथ कन्या भोज में जाने की कह कर ले गया। 

बताया गया है आरोपी तीनों को लेकर करबला के पास जा पहुॅचा और दोनो छोटे भाई बहिन को रोड़ किनारे खड़ा कर दीपा को झांडिय़ों में ले गया। दोनो छोटे मासूम दौडक़र मां के पास पहुॅचेे और पूरी घटना बताई। मां ने पूरी आप बीती दो बत्ती क्षेत्र में खड़े लोगो को बताई तो लोगो ने बताये गये स्थान पर दौड़ लगा दी। 

जाकर देखा तो आरोपी एक झाड़ी के पीछे निर्वस्त्र बालिका के पास बैठा हुआ था। जो लोगो को देखकर भागने लगा। लोगो ने इस आरोपी को दौडक़र पकड़ लिया। जब तक डायल 100 मौके पर पहुॅच गई और आरोपी को पकडक़र पुलिस की हिरासत में दे दिया।

जहॉ पुलिस ने बालिका को कोतवाली में ले जाकर पूरी घटना के बारे में बताया। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीशनल एसपी घटना स्थल पर पहुॅचे और तुरंत आरोपी के खिलाफ धारा 376, और पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया गया है कि आरोपी किसी ढाबे पर काम करता था। और शराब के नशे में धुत्त था।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!