बदरवास। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के बदरवास कस्बे में एक स्कॉर्पियो ने घर के सामने खेल रहे 3 वर्षीय मासूम को रौंद दिया। जिससे मासूम की घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। परिजनो को कहना कि आरोपी ने जानबूझकर गाडी चढाई है। इस हादसे से बदरवास में तनाव को महौल है, एसपी शिवपुरी मौके पर पहुंच गए है। बताया जा रहा है कि मृतक मासूम बदरवास के नगर पंचायत अध्यक्ष का नाती है।
जानकारी के अनुसार बदरवास थाने में इस मामले के फरियादी बद्री प्रसाद पुत्र जुगराज सिंह परिहार उम्र 55 साल निवासी वार्ड क्रमांक 2 इंदिरा कॉलोनी ने पुलिस को बताया आरोपी गोटू अपने स्कॉर्पियो गाडी एमपी 08 सीए 4775 से किसी काम से यहां आया हुआ था। वही फरियादी का नाती कान्हा पुत्र बबलू परिहार उम्र 3 वर्ष वह रोड पर खेल रहा था।
आरोपी ने अपनी कार को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खेल रहे कान्हा पर पिछला पहिया चढा दिया। फरियादी का कहना कि कान्हा की दादी और घटना स्थल के पास ही बैठै गोपाल परिहार और तौफान परिहार एंव अन्य लोगो ने इस कार चालक गोटू को आवाज भी दी की पीछे बच्चा खेल रहा है। फिर भी गोटू नही सुनी। पुलिस ने फरियादी के बयानो पर आरोपी गोटू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
