डॉक्टर ने मरीज के ठीक होने की गांरटी नहीं ली तो पीट दिया

Updesh Awasthee
करैरा। जिले करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम सिरसौद के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक डॉ. के साथ मरीज ने उस समय मारपीट कर दी। जब बह ओपीडी में बैठकर मरीजों को देख रहा था। 

जानकारी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ डॉ. संतकुमार शर्मा बीते रोज हॉस्पीटल की ओपीडी मे बैठकर मरीजों को देख रहे थे। तभी वहॉ धमेन्द्र जाटव आ गया और वह अपने आप को मरीज बता इलाज करने की डॉ. से बोलने लगा। डॉ. जब इलाज करने लगा तो आरोपी धर्मेन्द्र जाटव डॉ. से ठीक होने की गारण्टी देने की बोलने लगा। डॉ. ने कहा की वह गारण्टी नहीं दे सकता पर प्रयास कर सकता है। अगर भरोसा नहीं है तो जिला चिकित्सालय चले जाओं। 

तो आरोपी ने डॉ. से कहा कि वह उसे शिवपुरी जिला चिकित्सालय में भिजवाने के लिए ऐ बूलेंस की व्यवस्था कराओ। इसी बात को लेकर डॉ. और मरीज की कहासुनी हो गई। यह कहासुनी कुछ देर बाद मारपीट में दब्दील हो गई। इस मारपीट की शिकायत डॉ. संतकुमार शर्मा ने अमोला थाने में की जहॉ पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र जाटव के खिलाफ धारा 294,353,132,186,506 ताहि तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!