आमने-सामने की फायरिंग: अपहृत मुक्त, डाकू फरार, 15 हजार का ईनाम घोषित

बैराड़। जिले के गोबर्धन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसई के जंगल में राजस्थान में सक्रिय औतार गुर्जर गिरोह से पुलिस की मुठभेड़ में डकैत तो भाग निकलने में सफल रहे, लेकिन पुलिस की सफलता यह रही कि डकैतों के चंगुल से अपह्त दयाल पुत्र खुमान सिंह गुर्जर निवासी बलूदा जिला पाली राजस्थान को मुक्त करा लिया गया है। 

डकैत अपह्त दयाल की मुक्ति के लिए उसके परिजनों से पांच लाख रूपए की फिरौती की मांग कर रहे थे। शिवपुरी पुलिस ने गुर्जर गैंग के सरगना पर 15 हजार का ईनाम घोषित किया है। 

पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुर्रेशी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अपह्त दयाल गुर्जर निवासी थानू कालू राजस्थान का बसई के जंगल से उस समय 28 अगस्त को शाम 4 बजे डकैतों द्वारा अपहरण कर लिया गया था। जब वह अपने भाई के साथ जंगल में बकरियां चराने आया था। बसई के पास जंगल में हथियारबंद बदमाशों ने दोनों भाईयों को अगवा कर लिया था। 

लेकिन अपह्त दयाल का भाई बदमाशों को चकमा देकर भाग निकलने में सफल हुआ था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आज उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि डकैत करखौआ के जंगल में हनुमान जी के मंदिर के पास अपहृत को लेकर छुपे है। जिसपर पुलिस अधीक्षक ने एडीशनल एसपी कमल मौर्य को डकैतों की घेराबंदी के निर्देश दिए। 

इस पर एडी प्रभारी बृजमोहन रावत, थाना प्रभारी सिरसौद सुरेश शर्मा और थाना प्रभारी एसएस सिकरवार के नेतृत्व में डकैतों की घेराबंदी हेतु तीन टीमें बनाई गई। तीनों पुलिस पार्टियां मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची और उन्होंने सतर्कता और सावधानी से सर्चिंग प्रारंभ की। हनुमान जी के मंदिर के पास पुलिस को जंगल में कुछ बदमाशों की हलचल दिखी।

जिन्हें नाईट विजन एवं सर्च लाईट की सहायता से देखा गया तो आठ-नौ हथियारबंद बदमाश एक व्यक्ति को घेरकर पकड़े हुए बैठे मिले। इस पर एटी प्रभारी बृजमोहन रावत ने बदमाशों को ललकारते हुए कहा कि उन्हें पुलिस ने घेर लिया है। इसलिए हथियार रखकर समर्पण कर दो और अपह्त को मुक्त कर दो। 

इस पर डकैतों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग झोंकना शुरू कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। जिससे घबराकर डकैत घने जंगल और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। पुलिस ने इसके बाद जब रोशनी की मदद से सर्चिंग प्रारंभ की तो चट्टान एवं झाड़ी के पीछे अपहृत मिला। घटना स्थल से पुलिस को डकैतों द्वारा छोड़ा गया दैनिक उपयोग का सामान भी मिला। 

गिरोह सरगना औतार गुर्जर पर 15 हजार का ईनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक मो. यूसुफ कुर्रेशी ने बताया कि गिरोह सरगना औतार गुर्जर पर राजस्थान और मध्य प्रदेश पुलिस का दस हजार रूपए का ईनाम घोषित है। उसके गैंग में अन्य डकैतों के नाम हैं भरत गुर्जर, विशाल गुर्जर, भूरा गुर्जर निवासी धौलपुर, बालस्टर गुर्जर, दशरथ गुर्जर, अशोक गुर्जर निवासीगण दुधाई, लायक गुर्जर एवं बंटी गुर्जर निवासीगण गुढ़ावली, मुरैना।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!