
जानकारी के अनुसार जिले के दिनारा क्षेत्र के ग्राम ढाड़ में अशोक ढीमर पुत्र गिरजा ढीमर की करंट लगने से मौत हो गयी। करंट का कारण पुलिस की जॉच में पडौसी गणपत लोधी की लापरवाही सामने आई है। फरियादी गिरजा ढीमर पुत्र दमुआ ढीमर ने आरोप लगाया है कि आरोपी गणपत पुत्र पल्लीलाल निवासी ढाह ने खेत के पास लगे पाईप में करंट लगा दिया था। जिसे मृतक अशोक द्वारा पकड लिया गया था और मौके पर ही अशोक ने दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी पडौसी गणपत लोधी पर धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिर तार कर लिया है।