ट्रक ने बाईक सवार को रोंदा एक की मौत एक घायल

Updesh Awasthee
शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के दिनारा थाना क्षेत्रान्तर्गत हाइवे पर एक ट्रक ने पीछे से बाईक सवार को टककर मारकर रौंद डाला। जिससे बाईक से जा रहे दोनों युवक ट्रक के पहिये के नीचे आ गए जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिये झांसी रैफर कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार आज सुबह अब्बू पुत्र संतोष प्रजापति उम्र 18 वर्ष निवासी जिगना थाना जिगना   अपने साथी भैयालाल पुत्र लालाराम प्रजापति उम्र 40 वर्ष निवासी जिगना हाल निवासी झांसी के साथ अपनी बाईक क्रमांक एमपी 32 एमडी 4164 से जिगना से दिनारा की ओर आ रहे थे। तभी झांसी की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक यूपी 78 सीएन 3309 के चालक ने लापरवाही से ट्रक चलाते हुए बाईक सवार को टक्कर मार दी । जिससे वाईक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे आ गये। 

बताया गया है कि दोनों युवक में से बाईक चला रहे अब्बू पुत्र संतोष प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी वहीं भैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे उपचार के लिए झांसी रैफर कर दिया गया है।  
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!