शिवपुरी। अतिक्रमण हटाओ मुहिम के दौरान नगर पालिका ने शहर के नालों पर अतिक्रमण कर करने वालों को चिन्हित किया है। बताया गया है कि इन्है नोटिस देकर तोडऩे की कार्यवही की जावेगी।
कमलागंज पुल पर अशोक बैटरी बालों की बिल्डिंग, मंगल मसाले वाली गली से निकले नाले पर पुल बनाकर बनी प्रेम हलवाई की बिल्डिंग,भाजपा नेता रामदयाल जैन मावा बालों का संस्कार स्कूल, प्राईवेट बस स्टेण्ड पर शिवनारायण वर्मा चक्की बाले सहित बड़े-बड़े दिग्गज शामिल है।
जिन्हें नोटिस जारी करने के साथ-साथ लाईनिंग कर चिन्हित कर लिया गया है जिन पर कार्यवाही करने की तैयारी शुरू कर दी।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।