शिवपुरी। बीती रात्रि एबी रोड़ पर स्थित मिलन मोबाईल की दुकान में अज्ञात चोर छत के रास्ते घुसे और वहां रखे पांच लाख रूपए नगदी और 4.50 लाख रूपए कीमत के मोबाईल चोरी कर ले गए।
जिसकी जानकारी आज सुबह दुकान संचालक को उस समय लगी जब वह दुकान खोलने के लिए पहुंचा उसने जब सीसीटीव्ही कैमरे की डिटेल देखी तो दो चोर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए दिखे जिसकी सूचना उसने तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मिलन मोबाईल के संचालक राहुल रात्रि में अपनी दुकान को बंद कर घर पर चले गए थे। जहां उनके गल्ले में पांच लाख रूपए नगदी और साढ़े चार लाख रूपए कीमत के मोबाईल रखे हुए थे। सीसीटीव्ही कैमरे में रात्रि करीब 12:56:21 सेकेण्ड पर दो चोर दुकान में खड़े देखे गए। जो मुंह पर कपड़ा बाधे हुए थे और वहां से सामान समेंट कर ले गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।