शिवपुरी। जिले के करैरा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम दुमगना में एक 20 वर्षीय महिला की कुँए में गिरने से मौत हो गयी है पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।
जानकारी के अनुसार कल दोपहर करैरा थाना क्षेत्र के दुमगना गांव में सुखदेवी पत्नी पंकज पाल उम्र 20 वर्ष की लाश खेत पर स्थित कुए में पड़ी मिली। बताया गया है उक्त महिला सुबह से ही घर से गायब थी परिजनों ने जब महिला की खोजवीन की तो खेत पर स्थित कुए में लाश पडी दिखाई दी जिसकी सूचना परिजनों ने करैरा पुलिस को दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विवेचना में जुट गई हैं। महिला ने आत्म हत्या की है या महिला की हत्या की गई है यह अभी तक ज्ञात नहीं हो पाया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।